गजब चोरी का खुलासा : पहले फेसबुक में दोस्ती फिर घर में की चोरी

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
कोतवाली टिहरी,थाना घनसाली व एसओजी पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा हाल ही में हुए टिहरी /घनसाली में लूट/ चोरी से सम्बन्ध 03 अभियुक्तगणों को लूट व चोरी की लगभग 800000/- रूपयें( आठ लाख रूपये) के माल के साथ गिरफ्तार किया गया, घटनाओ के सफल निस्तारण के फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढवाल द्वारा टीम को 2500/- रूपये (पच्चीस सौ रूपये) नगद पुरूस्कार दिये जाने की घोषणा की गयीी ।

दिनांक 16/17-11-2019 की मध्य रात्रि को थाना घनसाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मँज्याडी, पट्टी नैलचामी में अज्ञात चोरो द्वारा श्री कमल प्रसाद अनथ्वाल पुत्र श्री सत्शेवर प्रसाद अन्थवाल के घर से सोने / चाँदी की ज्वैलरी व नगद रुपये चोरी कर लिये गये जिस पर थाना घनसाली में मु0अ0सं0 -48/2019 धारा 380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया व दिनांक 27/11/2019 को थाना कोतवाली नई टिहरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुठ्ठा निवासी श्री सबली दास पुत्र स्व0 जानखीदास अपने परिवार के साथ गुरू केलापीर मेला बूढाकेदार गये थे श्री सबली दास की बहन श्रीमती ऐला देवी जो गूंगी बहरी थी व घर में अकेली थी तो सांय लगभग 05.00 बजे दो अज्ञात बदमाशो द्वारा  श्रीमती ऐला देवी के हाथ पैर व मुँह बांधकर बंधक बनाकर दीवान बैड के अन्दर डाल कर घर में अलमारी से सोने / चाँदी की ज्वैलरी व कैश की लूट की गयी जिस सम्बन्ध में को0 नई टिहरी में  मु0अ0सं0 53/2019 धारा 392/342/454 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ၊ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी टिहरी (नोडल सी0आई0यू0) के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली, कोतवाली नई टिहरी क्षेत्र में हुई चोरी व लूट की घटना के त्वरित अनावरण हेतु थाना घनसाली, थाना टिहरी व सी0आई0यू टिहरी की संयुक्त टीम गठित कर माल मुल्जिमान की तलाश/बरामदगी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये, जिसे क्रमः में टीम के सदस्यो द्वारा अलग-अलग स्थानो में विभिन्न ज्वैलर्स की दुकानो में जाकर पूछताछ की गयी* व पुराने चोरो की गतिविधियो पर नजर रखी गयी इसी क्रम में  टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमो के अनावरण हेतु मामूरान मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 13/12/2019 को अभियुक्तगणो को सुमन पार्क निकट ढालवाला थाना मुनिकीरेती से गिरफ्तार किया गया*,अभियुक्तगणो से चोरी व लूट का माल बरामद किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त गौतम उर्फ शीनू द्वारा बताया गया कि वह होटल गंगा रिवेरा हरिद्वार में काम करता है और वह एच0एम0 की डिग्री की पढाई आई0एच0एम0 नेपाली फार्म से कर रहा है इसी दौरान उसकी दोस्ती राहूल चौहान से हो गयी और राहूल चौहान की दोस्ती मोहन उर्फ सागर रमोला से दिल्ली में होटल में साथ-साथ काम करने के कारण हो गयी थी जिस कारण *सागर रमोला से मेरी भी दोस्ती हो गयी थी बातचीत के दौरान सागर रमोला ने बताया कि वह पुराना चोर है और चोरी में तीन बार जेल भी जा चुका है ।

तीनो नशे के आदि थे और पहाड की पृष्ठ भूमि होने के कारण टिहरी के सभी इलाको से अच्छी तरह परिचित थे जिस कारण  *सागर रमोला के मन में चोरो करने का प्लान आया और चोरी करने के लिये घनसाली चल दिये,घर में ताला नही लगा था कुंडी खोल कर घर में घुस गये और घर में चोरी के दौरान अलमारी की चाबी मिलने के कारण ज्वैलरी और कैस चोरी कर लिया ।

ग्राम कुठ्ठा नई टिहरी में घटित वारदात से सम्बन्धित परिवार की लडकी से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हो गयी थी और दोनो के बीच मोबाईल नम्बर का आदान प्रदान हो गया था और बातचीत के दौरान गौतम को लडकी द्वारा बताया गया कि दिनांक 27/11/19 को वह अपने पूरे परिवार के साथ केलापीर बूढाकेदार मेला जायेगी, जिस कारण अभियुक्त गौतम उर्फ शीनू ने घर में चोरी करने का प्लान बनाया और उसने *लडकी के घर का पूरा पता पूछ लिया और अपने साथी मोहन उर्फ सागर रमोला को पूरी बात बतायी और सागर रमोला 26/11/19 को बस में बैठ कर दिल्ली से हरिद्वार पँहुचा और दोनो बस में बैठकर दिनांक 27/11/19 को नई टिहरी पहुँच गये और सांय लगभग 05.00 बजे दोनो लडकी के घर पहुँचे जहाँ पर एक वृद्ध महिला मिली जिसको बंधक बनाकर दोनो ने दीवान बैड के अन्दर डाल कर घर से ज्वैलरी व कैश लूट लिया ।

उपरोक्त घटनाओ के त्वरित निस्तारण के फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढवाल द्वारा टीम को 2500/- रूपये (पच्चीस सौ रूपये) नगद पुरूस्कार दिये जाने की  घोषणा की गयी
नाम पता अभियुक्तः-
1-गौतम उर्फ शीनू पुत्र श्री प्रभाकर निवासी वृंदावन,मथूरा,हाल निवासी होटल गंगा रिवेरा,हरिद्वार।
2-मोहन उर्फ सागर रमोला पुत्र श्री जयवीर रमोला निवासी ग्राम गुलरानी रुपा फार्म,गुमानीवाला,कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून।
3-राहुल चौहान पुत्र श्री पंचम सिंह चौहान निवासी मंजेठा रोड,संधु कालोनी थाना सदर अमृतसर,पंजाब।
बरामद माल का विवरणः-
-------------------------------------
मु0अ0सं0 53/2019 धारा 392 /411 भादवि चालानी थाना कोतवाली नई टिहरी।
1-सोने का मंगल सूत्र- 01, 
2- सोने के कुण्डल-03, 
3-सोने की अगूंठी-01, 
4-चाँदी की धगुली-05, 
5-सोने की फुली-02
मु0अ0सं0 48/2019 धारा 380/411 भादवि चालानी थाना घनसाली।

1-सोने की बुलाक-01, 
2-सोने की अगूंठी-01, 
3-सोने का मंगल सूत्र-01, 
4-सोने का लोकेट-01, 
5-सोने की लेडीज चैन-01, 
6-सोने के मंगल सूत्र के दाने-05, 
7-सोने के कान के झुमके -01 जोडी, 
8- सोने के कान के टोप्स -01 जोडी, 
9-चाँदी की चैन -01,
10- चाँदी के धगुले- 02


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-उ0नि0 प्रदीप रावत – थानाध्यक्ष घनसाली।
2-उ0नि0 मनवर सिंह नेगी- चौकी प्रभारी बी0पुरम,को0नई टिहरी।
3-उ0नि0 विक्रम सिंह बिष्ट- सी0आई0यू टिहरी
4-उ0नि0 विजय थपलियाल- थाना घनसाली
5-का0 उबैद उल्ला- सी0आई0यू टिहरी
6- का0 राजवर्धन- सी0आई0यू टिहरी
7- का0 राकेश- सी0आई0यू टिहरी
8- का0 दीपक कुमार- सी0आई0यू टिहरी
9- का0 अरविन्द रावत- सी0आई0यू0 टिहरी
10- का0 सुरजीत सिंह- को0 नई टिहरी
11- का0 महेश कुमार- थाना घनसाली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top