खटीमा में पुलिस ने सुलझाई मां के विस्तर से सत्ताईस दिन की बच्ची के गायब होने की गुत्थी , मां ने ही कर दी थी बच्ची की हत्या

Uk live
0

गणेश पुजारा खटीमा
खटीमा : ममता हुई शर्मसार  चकरपुर के पचोरिया में मां के बिस्तर से सत्ताइस दिन की बच्ची के गायब होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
मां ने 27 दिन की बच्ची का मुंह दबाकर कर दी थी हत्या ၊ खटीमा क्षेत्र के चकरपुर पचोरिया गांव में गोविंद प्रसाद  , विजय का प्रेम विवाह मुस्लिम लड़की नगमा के साथ आज से लगभग डेढ़ साल पहले हुआ था जिनको 20 नवंबर के दिन  एक पुत्री हुई थी ၊ पुत्री होने को लेकर घर में हमेशा अनबन बनी रहती थी और दोनों एक दूसरे पर शक भी किया करते थे जिसके चलते 15  दिसंबर की रात दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ जिसके चलते बच्ची रोने लगी ၊ बच्ची के रोने से बच्ची की मां ने उसका मुंह दबा दिया और गला घोट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी, फिर दोनों ने मिलकर बच्ची की लाश को कंबल पर लपेटकर शारदा नहर में ले जाकर फेंक दिया और कंबल रास्ते में ही गिर गया जिसका पता उनको नहीं चल पाया၊  घर में आकर बच्ची के गुम होने का झूठा नाटक रचने लगे इसकी सूचना रात  को जब ग्रामीणों को लगी तो सब बच्ची के इस  ढंग से गायब होने को लेकर असमंजस में दिखे  ၊ग्राम प्रधान नीरज सिंह बिष्ट मदन सिंह एवं कैप्टन मदन कुमार, समाज सेविका लक्ष्मी देवी एवं  क्षेत्र पंचायत सदस्य मनु महर, रिटायर्ड दरोगा गणेश राम एवं अन्यसभी ग्रामीणों ने मिलकर के पुलिस चौकी चकरपुर में चौकी प्रभारी देवेंद्र राजपूत के पास जाकर रिपोर्ट लिखाई  ၊
शक के दायरे में जब दोनों पति पत्नी ही थे इसलिए पुलिस ने इन दोनों से फिर सख्ती से पेश आए तो उन्होंने कबूल किया कि इन्होंने ही बच्ची को कैसे मौत के घाट उतारा इस खबर से पूरे क्षेत्र के लोग ताजुब में है
 बच्ची का शव बरामद नहीं हो पाया है अलबत्ता बच्ची के शव को जिस कम्बल में लपेटकर ले जाया जा गया था वो कम्बल झाड़ियों के पास बरामद हुआ।
 मामले का खुलासा  एएसपी देवेंद्र  पिज़ा ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top