रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
चम्बा :नगर पालिका क्षेत्र में कल रात्रि को भ्रमण के दौरान नगरपालिका की टीम को एक व्यक्ति ठंड में ठिठुरता और बिना कंबल के मिला ၊ अधिशासी अधिकारी एवं पालिका के जनप्रतिनिधियों को यह ज्ञात होने पर तुरंत एक्शन लिया गया और पालिका से तुरंत उस व्यक्ति को कंबल उपलब्ध कराकर उसे सुरक्षित स्थान पर बैठाया गया और गर्म पे भी पिलाया गया ၊
कई लोगों को सरकारी योजनाओं में बड़ी बड़ी धनराशि पेंशन छात्रवृत्ति घर लोन आदि मिलते हैं तब भी वह संतुष्ट नहीं होते हैं इस गरीब और बेसहारा व्यक्ति को एक कंबल देने पर उस व्यक्ति की आंखों में कितना कृतज्ञ भाव है यह उसकी आंखो में साफ दिखाई दे रहा था ၊
पालिका की इस कार्रवाई को सचिव शहरी विकास विभाग द्वारा भी सराहा गया है ၊
उधर पालिका द्वारा रात्रि में छह स्थानों पर लगातार अलाव जलाया जा रहा है ၊ चम्बा पालिका के अधिशासी अधिकारी शान्ति जोशी ने बताया कि जगह-जगह अलाव व्यवस्था की गई है और बेसहारा लोगों को कम्बल भी बांटे जा रहे हैं जिससे कड़कड़ाती ठण्ड से किसी बेसहारा की मौत ना हो ၊



