रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
चम्बा : आज नगर पालिका परिषद चंबा की बोर्ड बैठक में लगभग 30 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ၊ पालिका का तीन महीने का बजट सदन में रखा गया ၊सदन में जो निर्माण कार्य करवाये गए थे उसके बड़े कार्यों का अनुमोदन किया गया शीतकालीन सत्र में सौ कंबल खरीदने करने की अनुमति भी की गई ၊
पुरानी सोलर लाइटों की मरम्मत भी कराई जाएगी
पालिका के सभी वार्डों में पोल भी लगाए जाएंगे ၊ स्पटेज मैनेजमेंट नियमावली का बोर्ड द्वारा द्वारा अनुमोदन भी किया गया ၊
वहीं 4000000 के छोटे कार्य स्थापना निधि में शासन को भेजे जाएंगे ၊
सदन में डीजीबीआर की लापरवाही पर घोर आक्रोश व्यक्त किया गया जिसमें ऋषिकेश रोड की दुर्दशा और धरासू रोड की दुर्दशा पर सदन द्वारा भारी रोष व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया यदि डीजीबीआर इस क्षेत्र की सड़कों का निर्माण और नालियों का निर्माण नहीं करता है तो डीजीबीआर के विरुद्ध बोर्ड द्वारा धरने की कार्यवाही भी की जा सकती है ၊
बहुप्रतीक्षित दुकानदारों का सब लेट प्रकरण भी बोर्ड से निस्तारित किया गया अब दुकानदार अपना बकाया किराया जमा करके सब लेट की प्रक्रिया अपना सकेंगे ၊
बैठक में अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्षा सुमना रमोला ,सम्बोधन अधिशासी अधिकारी शान्ति प्रसाद जोशी द्वारा किया गया ၊ वहीं बैठक में विक्रम चौहान , रघुवीर रावत , विजयलक्ष्मी चौहान , विकास बहुगुणा , गौरव नेगी , सुनैना शाह, शक्ति प्रसाद जोशी , मनोरमा नकोटी , प्रशान्त उनियाल , जगदीश प्रसाद सकलानी , कृष्ण सेमवाल ,राजवीर पंवार सफाई निरीक्षक , शरद पुण्डीर , ओमप्रकाश तिवाड़ी आदि उपस्थित थे ၊


