उत्तरकाशी.
रिपोर्ट. वीरेंद्र नेगी
गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने विभिन्न साहसिक खेल प्रशिक्षण का सोमवार को दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने 10 दिवसीय एडवेंचर फाउन्डेशन कोर्स उत्तरकाशी में व पांच दिवसीय वर्ड वाचिंग कोर्स कफलों संगम चट्टी में तथा 7 दिवसीय जलकीड़ा कार्स जोशियाड़ा में का आगाज किया।
विधायक रावत ने प्रशिक्षाणार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2007 में निम( नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) के सहयोग से जनपद में एडवेंचर की आधार शीला रखी थी। आज एडवेंचर के जरिए स्थानीय लोग स्वरोजगार से जुड़े हैं। आधुनिक दौर में साहसिक खेल के साथ वर्ड वाचिंग, होम स्टे आदि स्वरोजगार के साधन इससे जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्रों में पर्यटक आना चाहते हैं लेकिन जानकारी के अभाव के कारण वे नहीं पहुंच पातें हैं। उन्होंने अपेक्षा की है कि इस प्रशिक्षण द्वारा सीखी गई जानकारी व अनुभव को संकलित करते हुए अपने सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सप आदि के माध्यम से खुब प्रचारित करें ताकि यहां के छुपे हुए पर्यटन स्थल, विभिन्न प्रजाति की पक्षियों आदि की जानकारी पर्यटकों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों से लगे गांव अगोड़ा,भंकोली,बार्सू,हूर्री, आदि गांव के नौजवानों ने गोवा आदि राज्यों व मशहूर जगहों में साहसिक खेलों का प्रशिक्षण सीखा हैं। तथा रिर्वस पलायन कर अपने गांव की ओर रूख किया है आज विभिन्न साहसिक गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार पा रहें हैं। उन्होंने कहा कि जोशियाड़ा झील में नौकायन शुरू कर स्वरोजगार स्थापित किया है। इसी तरह साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मनेरी झील में भी नौकायन शुरू की जाएगी ताकि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के साधन पैदा हो सके।
जिलाधिकारी .आशीष चौहान ने कहा कि अगोड़ा गांव के नौजवानों ने गोवा जैसे राज्य को छोड़कर साहसिक के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को अपनाया हैं और निरन्तर साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनपद में जो पहल की गई थी वह सार्थक हुई है और युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी .आशीष चौहान,प्रभागीय वनाधिकारी एन.डी.शर्मा मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, वरिष्ठ कोशाधिकारी हिमानी स्नेही, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी वीरेन्द्र पुरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री सहित प्रशिक्षाणार्थी मौजूद थे।


