ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी : अधिवक्ताओ का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा जिससे लोगों को भी अपने कार्य करवाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l
बुधबार को चौथे दिन भी उपनिबंधक कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओ का धरना जारी रहा
बता दें जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल ने उपनिबंधक कार्यालय नई टिहरी के उपनिबंधक प्रतीक पुंडीर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह बिष्ट के साथ कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
बार एसोसिएशन के अनुसार, 18 सितंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह बिष्ट एक अभिलेख पंजीकृत कराने के लिए उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान अभिलेख में कमी बताते हुए उसे जब्त करने की बात कही गई। कारण पूछने पर उपनिबंधक की ओर से कथित तौर पर अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया। एसोसिएशन ने इस व्यवहार को अधिवक्ताओं के सम्मान के विरुद्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन अध्यक्ष जयबीर सिंह रावत ने आरोप लगाया कि उपनिबंधक के कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं के साथ व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने उपनिबंधक पर अधिवक्ताओं के साथ बतमीजी और नियम विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाते हुए उनके अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की।
वहीँ अधिवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, आनंद बेलवाल ने कहा कि जब तक उपनिबंधक का स्थानांतरण नही हो जाता कार्यबहिष्कार जारी रहेगा l
इस अवसर पर जयवीर रावत अध्यक्ष, दिनेश उनियाल उपाध्यक्ष, चंद्रभान राणा महासचिव, कविता भट्ट सहसचिव, शांति प्रसाद भट्ट, आनंद सिंह बेलवाल, AK श्रीवास्तव, महावीर उनियाल, जगजीत सिंह नेगी, विकास डंगवाल, नरेश पैन्यूली, मनवीर सिंह नेगी, सागर देव मनोज उनियाल ,सचिन पवार , ओमप्रकाश उनियाल,अक्षत बेलवाल, विनीता शाह, अरविन्द नेगी, रस रोशन आर्य, अरविंद खारोला, संजय बहुगुणा,स्वीटी पंवार , अंजलि कुमाई ,सूरबीर सिंह, प्रवीण सिंह, राजेंद्र सिंह सजवान, आयुष बिष्ट, आदि सभी अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


