टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग तेज, संघर्ष समिति का धरना 23वें दिन भी जारी*

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी: टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार  23 वें दिन भी जारी है। 

टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले नई टिहरी के ई-ट्रेसणी बडोनी मंच पर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन में प्रवेश कर गया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि कल कुलदीप पंवार के नेतृत्व में टिहरी के कांग्रेस के साथयो ने प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल,  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को पत्र व ज्ञापन दिया l

 उक्त नेताओ ने उनकी मांग को विधानसभा मे उठाने का आश्वासन दिया, पत्र देने वालो में शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल , जिला उपाध्यक्ष मान सिंह , विजय पाल, लखवीर चौहान, आनंद सिंह बेलवाल, प्रवीण भंडारी, किशोर सिंह आदि उपस्थित रहे l

समिति के अनुसार 16 अगस्त से निरंतर चल रहे इस धरने के बाद 01 सितंबर से क्रमिक अनशन शुरू किया गया है।

आज क्रमिक अनशन के 08वें दिन दो लोग अनशन पर बैठे हैं:

1. डॉ. उम्मेद सिंह नेगी 

2.  आनन्द सिंह तोपवाल 


समिति ने सत्याग्रहियों की सूची भी जारी की है, जिनमें जीत राम भट्ट, टीकम चौहान ,  हातिब चमोली,  हीकम सिंह चौहान , डॉ. राकेश भूषण गोदियाल ज और त्रिलोक सिंह शामिल हैं l

समर्थन में शिवराज सजवाण, संदीप रावत, भगवान सिंह , जगदीश नेगी, कर्म सिंह तोपवाल, आदि थे।


समिति का कहना है कि जब तक मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top