नागरिक मंच की मासिक बैठक मे लिए गए अहम निर्णय

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी :रविवार को नागरिक मंच की मासिक बैठक सामुदायिक मिलन केंद्र बोराडी नई टिहरी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सुंदरलाल उनियाल अध्यक्ष नागरिक मंच द्वारा की गई जिसमें सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किये गये।

जिनमे नागरिक मंच की आम सभा व कार्यकारिणी का चुनाव 4 अक्टूबर 2026 को संपन्न कराए जाएंगे। 

 जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल का कैंप कार्यालय मुनि की रेती शिफ्ट करने पर नागरिक मंच ने घोर विरोध किया उनका कहना है  क्योंकि नई टिहरी शहर टिहरी बांध का विस्थापित शहर है और पुनर्वास नियमावली के अनुसार जिले के समस्त मुख्य कार्यालय जिला मुख्यालय में ही खोले जाएंगे इसी हेतु मास्टर प्लान के अनुसार जिला मुख्यालय की सभी विभागों के कार्यालय के भवनो का निर्माण कराया गया व नरेंद्र नगर में जिला स्तरीय कार्यालय नई टिहरी जिला मुख्यालय में लाये जाएं ।

देवी  सिंह पवार संयोजक उत्तराखंड नशा मुक्ति आंदोलन व गायत्री योग टिहरी ने नशा मुक्ति हेतु प्रस्ताव रखा गया  जिसका नागरिक मंच पूर्ण समर्थन करता है तथा इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा। 

 टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति टिहरी को नागरिक मंच मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु टिहरी में पूर्ण समर्थन करता है। 

 बैठक में आम सहमति के आधार पर  किशोरी लाल चमोली प्रचार मंत्री नागरिक मंच की धर्मपत्नी  एकादशी चमोली बोराडी,  युद्धवीर सिंह रावत बोराडी तथा गब्बर सिंह रावत की धर्मपत्नी बोराडी का आकस्मिक निधन के फल स्वरुप नागरिक मंच ने दो  मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया ।
मंच का संचालन जगजीत सिंह नेगी एडवोकेट महामंत्री नागरिक मंच द्वारा किया गया l
 इस अवसर पर त्रिलोक रमोला, कमल सिंह महर, चंडी प्रसाद डबराल भगवान चंद्र रमोला ,चतर सिंह चौहान टीकम सिंह चौहान, नरोत्तम ज़ख्मोला ,महावीर प्रसाद भट्ट एडवोकेट, प्रीति चौहान, भगवानदेय तोपवाल डॉउमेद सिंह रावत भगवान सिंह पवार, हुकम सिंह कोटी एडवोकेट, चिंतामणि थपलियाल,देवी सिंह पवार, बीपी बधानी,सूर्यमणि भट्ट, हरिप्रसाद विश्वकर्मा,मनोज शाह आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top