जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय,आमपाटा का निरीक्षण

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश नितिन शर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  दयाराम  द्वारा  कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय,आमपाटा, विकासखण्ड-नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उक्त संस्थान की वार्डन/प्रबंधक  मधु नेगी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में संस्थान में कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक की कुल 150 बालिकाएं निवासरत हैं जिसमे कुछ बालिकाएं नजदीकी जूनियर हाईस्कूल, कुछ राजकीय इण्टर कॉलेज जाजल व राजकीय इण्टर कॉलेज डाबरखाल में अध्ययनरत हैं तथा आवासीय बालिका विद्यालय में 12 स्टाफ मौजूद है। 

सचिव द्वारा विद्यालय की समस्त दिनचर्या की कार्यप्रणाली के बारे जानकारी प्राप्त की गई व बच्चो के खान-पान,शिक्षा, रहने सोने के बारे में बच्चो व वार्डन से जानकारी प्राप्त की, साथ ही बालिकाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली व विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गयी। 
इस अवसर पर  रिटेनर अधिवक्ता  राजपाल सिंह मिंया,उक्त संस्थान समस्त स्टाफ व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top