ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने मेडिकल व अंकिता भण्डारी के न्याय के लिए विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय को राखी बाँधी l
महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व है। इस बार हम इस पर्व को सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि अपनी बेटियों और बहनों के न्याय और सुरक्षा के अधिकार की आवाज़ भी बनाएंगे।
उन्होंने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योती रौतेला के आहवान पर आज टिहरी की सभी बहनें तैयार होकर विधायक आवास पहुँची और विधायक को राखी बाँधते हुए उनसे सवाल किया—हमारी बेटियों को न्याय कब मिलेगा?
हमने सिर्फ अंकिता के लिए नहीं, बल्कि हर उस बेटी के लिए आवाज़ उठाई जिसे आज तक न्याय नहीं मिला।
किरण नेगी, नन्ही परी और आपके-आपके क्षेत्र की वे बेटियाँ और बहनें, जिनके साथ अन्याय हुआ और जिन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला उनके नाम भी राखी के साथ जोड़े गए ।
उन्होंने कहा कि यह राखी किसी एक भाई की कलाई के लिए नहीं होगी, बल्कि सरकार से न्याय का वचन लेने के लिए होगी।
कहा कि इस रक्षाबंधन पर हम सब मिलकर संकल्प लें
“बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाओ,
अंकिता सहित हर बेटी को न्याय दिलाओ।”
इस मौके पर आशा रावत जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, शगुफ्ता प्रवीन जिला उपाध्यक्ष, अनिता रावत शहर अध्यक्ष. विनीता भट्ट महासचिव महिला कांग्रेस, अनिता थपलियाल महाचिव, सपना सचिव महिला कांग्रेस, अनिता शाह सचिव, उपस्थित रहे l


