विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर राजकीय इण्टर कॉलेज नागणी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी :  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश  नितिन शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार  21 अगस्त  को "विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस" के अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  दयाराम के तत्वावधान में राजकीय इण्टर कॉलेज नागणी, टिहरी गढ़वाल  में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को  वरिष्ठ नागरिकों के प्रति अपने कर्तव्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपने अनुभव और योगदान से परिवार तथा समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए उनका सम्मान करना और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों, उनके संरक्षण के लिए बनाए गए प्रावधानों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गयी तथा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घर एवं आसपास रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी चम्बा  तसलीम कुरैशी, विद्यालय के प्रधानाचार्य  महादेव प्रसाद उनियाल, ग्राम प्रधान पलास गीता डबराल, सदस्य स्थाई लोक अदालत  लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, रिटेनर अधिवक्ता  राजपाल सिंह मियां, अधिकार मित्र  सोमवारी लाल सकलानी 'निशान्त', विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं सहित वरिष्ठ नागरिक जन एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top