गजा (डी पी उनियाल): विकास खंड चम्बा की धार अकरिया पट्टी के ग्राम बिरोगी मे लज्जावती देवी पत्नी किशोरी लाल उम्र 74 साल को बंदरों के झुंड ने घायल कर दिया, बुजुर्ग महिला के बेटे राजेश कोठारी ने बताया कि उनकी माँ घर के अंदर से जैसे ही आंगन में आयी तब तक बंदरों के झूंड ने उन पर हमला कर दिया, बंदरों ने उनकी पीठ पर कई जगह नाखूनों से काट दिए, बंदरों के हमले में बुजुर्ग महिला लज्जावती देवी नीचे गिर गई जिसके कारण उनके हाथ व पैर मे चोटें आ गई हैं, घायल महिला को ऐंबुलेंस बुलाकर ऐलौपैथिक अस्पताल गजा मे पहुंचाया गया, जहाँ पर डा. अनिषा मलिक ने आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण पर उपचार किया गया, राजेश कोठारी ने बताया कि घटना की सूचना बन अनुभाग गजा को दी गई, बनवीट अधिकारी बलवीर सिंह पंवार भी अस्पताल में पहुंचे साथ ही सूचना प्रभागीय बनाधिकारी एवं राजि अधिकारी नई टिहरी को दूरभाष से दी , नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, ने प्रभागीय बनाधिकारी नई टिहरी को दूरभाष से जानकारी देते हुए अनुरोध किया कि घायल महिला का उपचार किया जाय साथ ही बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाय, गजा व निकटवर्ती क्षेत्रों में आजकल बंदरों का आतंक है, जिसके कारण घटनाएँ हो रही हैं।


