विश्व पर्यावरण दिवस" पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा जी के तत्वावधान में न्यायालय परिसर, टिहरी गढ़वाल के समस्त न्यायिक अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा "विश्व पर्यावरण दिवस" पर स्थान- देवीधार (पिकनिक स्पॉट) नई टिहरी में वृक्षारोपण किया गया। *"इस पेड़ की जिम्मेदारी मेरी है"* थीम के साथ फलदार/छायादार वृक्ष (आँवला, अनार, जामुन, माल्टा, गुरियाल, पीपल आदि) का पौधरोपण किया गया साथ सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर माननीय जिला न्यायाधीश, टिहरी गढ़वाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। ऐसे में वृक्षारोपण और वृक्षों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनता है।

 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  रिंकी साहनी, सिविल जज(एस०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री दयाराम, सिविल जज(एस०डि०) श्री मिथिलेश पाण्डेय, अपर सिविल जज (एस०डि०) ऐश्वर्या बोरा, सिविल जज (जू०डि०) श्री पुनीत कुमार, चीफ लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल टिहरी गढ़वाल श्री आर०एम० थपलियाल,  सहायक लीगल ऐड डिफेन्स कॉउंसिल श्री अमित उपाध्याय, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल/न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अधिकार मित्र उपस्तिथ रहे।


पर्यावरण पर बोलते सचिव श्री दयाराम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top