पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने जन- संवाद कार्यक्रम के तहत गावों मे जाकर सुनी समस्याएं

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने जन- संवाद कार्यक्रम के तहत टिहरी विधान सभा के जाखणीधार विकास खंड ग्राम परसारी खांड एवं दणोली का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी तथा उसके निराकरण करने का आश्वासन दिया।

    पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने जाखणीधार विकास खंड के परसारी खांड व दणोली का भ्रमण कर बैठक की धनाई ने कहा मैं चुनाव से टिहरी विधान सभा के प्रतेक गांव का भ्रमण कर रहा हूं।क्षेत्र की हो या ब्यक्तिगत पीड़ा को जानने और उसका निराकरण करने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा आज जनप्रतिनिधि जनता के ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं। लेकिन मैं स्वयं जनता के बीच जाकर आप लोगों की समस्यायों को सुनने आ रहा हूं,और आपकी समस्याओं को हल करने का भरसक प्रयास करते आपको दिख भी रहा होगा।उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। धनाई ने कहा जनता को जनप्रतिनिधी से पांच साल का हिसाब पुछना चाहिए, जब जनता जागरूक होगी तभी क्षेत्र का विकास हो सकता है।पूर्व मंत्री धनाई ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मैंने जो इस क्षेत्र में पानी का संकट था। वर्षौ से लंबित कोशियार पंपिंग पेयजल योजना को चालू कर पानी का संकट दूर किया,लेकिन मेरे बाद दस साल बीतने पर भी कोशियार पंपिंग का पानी एक इंच भी आगे नहीं बढा आज भी कुछ गांव पानी के संकट से जूझ रहे हैं। धनाई ने कहा मैंने जाखणीधार में पालीटेक्निक,एनम सेंटर,दणोली की सड़क से लेकर कई अन्य सड़कों का निर्माण एवं डामरीकरण कराया है।ग्राम परसारी की प्रधान सुस्ती रतूड़ी ने हैंड पम्प लगाने की मांग रखी,वहीं दणोली के ग्रामीणों ने ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों और घरेलू गैस का होमडिल्वरी का नहाना प्रमुखता से रखा है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल,प्रधान दणोली नवमी देवी,पूर्व प्रधान रामगोपाल चौहान, पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह चौहान,पूर्व प्रधान मणीराम पाण्डेय,पूर्व प्रधान पीताम्बर रतूड़ी,डबल सिंह परमार, पूर्व प्रधान  शूरवीर सिंह,विजय सिंह रावत, विनोद चौहान, बालक सिंह चौहान, सूर्य चौहान, रविन्द्र सिह राणा,साब सिंह रावत, प्रेमपति चौहान, मुन्नी लाल चौहान,विशालमणी रतूड़ी,जय प्रकाश पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, शूरवीर सिंह रावत,पूर्व प्रधान रतोली प्रेम सिंह रावत, दिवान सिंह राणा,पूर्व प्रधान झेलम प्रेम सिंह रावत सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top