विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर किया जागरूक

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय के निर्देशानुसार होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एपलाएड न्यूट्रीशन नई टिहरी में तम्बाकू सेवन से हाने वाले दुष्प्रभावों के बारे में वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी में डा० रीना सिंह, मनोवैज्ञानिक द्वारा गोष्ठी में उपस्थित छात्रों व कर्मचारियों को तम्बाकू निषेध तथा इससे शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभावों को लेकर जानकारी देते हुये कहा कि आज हमारे देश में युवा वर्ग सबसे अधिक तम्बाकू सेवन और नशे की ओर बढ रहा है, शिक्षण संस्थानों में बच्चे अपना भविष्य बनाने आते है इसलिए बच्चों को अपने व्यक्तित्व को मजबूत करने की आवश्यकता है, कई बार बच्चे तम्बाकू व नशे जैसे दलदल में फंस जाते है, इसलिए आवश्यक है कि युवा पीढ़ी तम्बाकू और नशे जैसी चीजों के सेवन से दूर रहें। उनके द्वारा कहा गया कि तम्बाकू या धूम्रपान से व्यक्ति स्वंय तो रोग का शिकार होता है उसके साथ ही उसके आस-पास के लोग भी इससे प्रभावित होते है। साथ ही छात्र/छात्राओं के बिच में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उद्धव, द्वितीय स्थान दीक्षित रावत, तृतीय स्थान नितिन सिंह नेगी ने प्राप्त किया। गोष्ठी समाप्ति के उपरान्त तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और सभी उपस्थित कर्मचारियों द्वारा जीवन में कभी भी तम्बाकू उपयोग न करने की शपथ ली गयी। अंत में गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार सिद्वार्थ उनियाल, दर्मियान सिंह आदि उपस्थित रहें। दिवस के अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा डाईजर नई टिहरी से जिला चिकित्सालय बौराड़ी तक जनजागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top