हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, सोशल मीडिया के दौर मे चुनौती भरपूर

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


नई टिहरी,। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर न्यू टिहरी प्रेस क्लब सभागार में सोशल मीडीया के दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा हरक सिंह रावत ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता व निष्पक्षता बनाये रखने की जरूरत है। इसके लिए पत्रकारों को चाहिए कि पत्रकारिता के मानकों पर खरा उतरने के लिए काम करें। पत्रकारिता को देश के आईने के रूप में सामने रखें। गोष्ठी में विशिष्ठ अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पत्रकारों को सोशल मीडिया के दौर में तटस्थता बनाये रखने की जरूरत है। इसके लिए पत्रकारों को बिना किसी भेद-भाव के किसी भी तरह से प्रलोभन से प्रभावित हुए काम करना होगा। पत्रकारिता के बाजारीकरण के बीच संवेदनशीलता के साथ पत्रकारों के कड़े मानकों के आगे बढ़ना होगा। संगोष्ठी से पूर्व हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डा हरक सिंह रावत और विधायक विक्रम सिंह नेगी पत्रकारों को सम्मानित करने का भी काम किया। पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ अतिथियों के साथ पत्रकारों ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। प्रेस क्लब की ओर से क्लब के अध्यक्ष अनुराग उनियाल, महामंत्री विजय गुसांई, देवेंद्र दुमोगा, गोविंद विष्ट, विक्रम सिंह विष्ट, अब्बल चंद रमोला, रोशन थपलियाल, धीरेंद्र भंडारी, ज्योति डोभाल, विजय पाल, ओम रमोला, सुर्य प्रकाश रमोला, रजत प्रताप, गंगा थपलियाल, मुकेश रतूड़ी आदि ने डा हरक सिंह रावत व विधायक विक्रम सिंह नेगी का शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, पूर्व अध्यक्ष राकेश, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशी रावत, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, चंडी प्रसाद डबराल, देवेंद्र नौडियाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top