ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी गढ़वाल : जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में 29 मई को अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान चौकी जाजल पर नियुक्त उपनिरीक्षक यशवंत खत्री एवं पुलिस टीम द्वारा नरेंद्रनगर पानी की धारा के सामने यात्री शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 30 अददे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू) बरामद हुई। पुलिस द्वारा अभियुक्त सद्दाम पुत्र अख्तर उर्फ लाला, निवासी मोहल्ला सराय, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में कोतवाली नरेंद्रनगर में मु0अ0सं0-15/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि टिहरी पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अवैध शराब एवं नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी रूप से जारी रहेगा।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस" 31 मई 2026
जिन्दगी चुनो तम्बाकू नही
..31 मई, 2026 में हम इस महत्वपूर्ण दिन को मना रहे है, तम्बाकू उत्पादों के उपयोग पर आधारित इस वर्ष की थीम-
तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करने वाली अपील का पर्दाफाश
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2026 का विषय क्या है-
तम्बाकू के सेवन के तात्कालिक और दिर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और साथ ही लोगो को इसे छोडने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों से सश्क्त बनाने पर केंद्रित है। यह दोहरा दृष्टिकोण इस बात को स्वीकार करता है कि केवल ज्ञान ही पर्याप्त नही है। लोगो को व्यसन से मुक्ति पाने के लिए ठोस सहायता की आवश्यकता है।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का मुख्य संदेश यह है कि "धुओं नही, जीवन चुनें।" तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और पर्यावरण को भी प्रभावित करता है। यह दिन हमें तम्बाकू छोड़ने और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।
स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता-
1 कैंसर से बचाव - तम्बाकू के सेवन से फेफड़ों का कैंसर मुंह का कैंसर और दिल की बीमारियां होती है। इससे बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है।
2 दूसरों की सुरक्षा- धूम्रपान न करने वालों के स्वास्थ्य की रक्षा करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
छोड़ने के लिए संकल्प लें-
1 आज का दिन तम्बाकू छोड़ने का सही दिन है। तम्बाकू की लत छोड़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
2 यदि आपको छोड़ने में कठिनाई हो रही है, तो विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों की मदद लें।
तम्बाकू मुक्त जीवन अपनाए, स्वस्थ समाज बनाएं खुद भी नशा न करें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें l