17 मई 2026 को नई टिहरी में होगा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का वार्षिक सम्मेलन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का जनपद स्तरीय वार्षिक सम्मेलन आगामी 17 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला मुख्यालय नई टिहरी के बौराड़ी स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जनपद भर के चिन्हित राज्य आंदोलनकारी प्रतिभाग करेंगे।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज बौराड़ी स्थित एक निजी होटल में मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुंदरलाल उनियाल ने की। बैठक में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, महासचिव किशन सिंह रावत, राज्य आंदोलनकारी जयप्रकाश पांडे, विजय गुनसोला, राकेश राणा, सैयद मुसर्रफ अली, शांति प्रसाद भट्ट, श्रीपाल सिंह चौहान सहित अनेक आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, पूर्व में गठित विभिन्न समितियों के कार्यों तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सभी समितियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उनके कार्यों की समीक्षा भी की गई।

बैठक में जनपद के सभी चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों से अपील की गई कि वे 17 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top