पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने सारजूला पट्टी के ग्राम पंचायत कुठा मे सुनी लोगों की समस्याएं

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने अपना जन-संवाद कार्यक्रम को निरंतर आगे बढाते हुए सारजूला पट्टी के ग्राम पंचायत कुठा में क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पंचायत भवन कुठा का लोकार्पण भी किया

 

 रविवार को दिनेश सिंह धनाई ने विकास खंड चंबा के ग्राम कुठा में कहा कि जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के कार्यों के लिए मैं सदैव तत्पर रहना अपना कर्तव्य कर्तव्य समझता हूं । श्री धनाई ने कहा कि मैंने पर्यटन मंत्री रहते कुठा गांव को पर्यटन ग्राम घोषित किया था । जो देश विदेश के पर्यटन मानचित्र में शामिल है ।आज उसका परिणाम है कि यहां बड़े होटल व्यवसायिक बड़ी तादाद में होटल खोल रहे हैं। यहां तक कि पैराग्लाइडिंग करने का केंद्र बिन्दु कुठा में है । उन्होंने कहा टिहरी झील में वोटिंग शुरू होने का लाभ सबसे ज्यादा कुठा गांव को ही है। आज इस गाँव से कई युवा सरकारी एवं टिहरी झील में रोजगार मिला है। उन्होंने कहा मैं चुनाव से पहले ही जनता के द्वार जनसमस्याओं को जानने और उसका निराकरण करने आ रहा हूं,कुछ लोग चुनाव के दौरान ही जनता के बीच आते हैं और झूठे लोभ-लुभाने वादे कर जनता को छलने का काम करते हैं। उन्होंने कहा मेरा आपके बीच सरकार की जनकल्याण विकास परक योजना को जनता के बीच रखकर आम लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य भी प्रमुख है। प्रधान भूपेंद्र सिंह रावत ने कुठा रोड़ का डामरीकरण, कुठा से कोटी तक सड़क मार्ग का मुद्दा प्रमखता से रखा । बैठक में कुलदीप रावत, लक्ष्मी रावत, वीना रावत, लक्ष्मी देवी, शीशपाल सिंह नेगी, अध्यक्ष युवक मंगल दल धीरज रावत, अध्यक्ष महिला मंगल दल रूकमा रावत, उपाध्यक्ष मंदिर समिति मकान सिंह रावत, जसपाल रावत, चतर सिंह रावत, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह रावत, जयेन्द्र रावत, पूर्व अध्यापक मुकुंद सिंह चौहान, रणबीर सिंह, चंदन सिंह रावत, बालम सिंह रावत, शूरवीर सिंह, जगदीश सिंह, उत्तम सिंह रावत, मदन लाल, जोत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top