ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : गुरुवार को एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा पुलिस लाईन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कार्मिकों की समस्याओं को सुनने से हुई, जिसमें एसएसपी द्वारा कार्मिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने एवं उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु जनपद के 46 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “Employee Of The Month” सम्मान से सम्मानित किया गया।
अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों, लंबित विवेचनाओं, महिला अपराधों, साइबर अपराधों, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों, विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। दूरस्थ थानों के थाना प्रभारियों द्वारा गोष्ठी में ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने नशा तस्करों, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में अपराध एवं नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
साथ ही पीड़ित केंद्रित, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए आमजन के साथ बेहतर व्यवहार एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु और अधिक गंभीरता व मेहनत से ड्यूटी की जाए।
श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं यात्रियों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए।
यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए पीड़ित केंद्रित एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाए।
शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
मां गंगा के पावन तट व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों के अंतर्गत अधिकाधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
CM हेल्पलाइन, सीनियर सिटीजन पोर्टल, अपनी सरकार पोर्टल एवं अन्य पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
लंबित विवेचनाओं, जांचों एवं न्यायालय से निर्गत आदेशों की तामील में तेजी लाई जाए।
आपदा से निपटने हेतु समस्त आवश्यक तैयारी समय से पूरी कर ली जाए
अज्ञात शवों की शत प्रतिशत शिनाख्त सुनिश्चित की जाए।
समस्त गुमशुदाओं की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
महिला संबंधी शिकायतों एवं प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उत्तराखंड पुलिस ऐप एवं डायल-112 से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित रिस्पॉन्स दिया जाए।
i-RAD App/Web App पर सड़क दुर्घटनाओं का डाटा समय से अपलोड किए जाने एवं प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु ग्राम प्रहरियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
सम्मन व वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की जाए।
अधिक से अधिक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाएं।
गोष्ठी के दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी टिहरी द्वारा विशेष आख्या श्रेणी के अपराधों सहित अन्य अभियोगों की विधिक समीक्षा भी प्रस्तुत की गई। साथ ही राजस्व क्षेत्र से संबंधित लंबित विवेचनाओं एवं प्रारंभिक जांचों के त्वरित निस्तारण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन में दीपक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार, दलनायक SDRF कविंद्र सजवान, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार, वाचक प्रवेंद्र सिंह रावत, पीआरओ प्रवीण बर्तवाल सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।




