ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी : नई टिहरी में आयोजित रामलीला के पंचम दिवस का शुभारंभ भगवान श्रीराम द्वारा पिता महाराज दशरथ एवं समस्त माताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर वनगमन के लिए प्रस्थान करने के भावपूर्ण दृश्य के साथ हुआ। कलाकारों के सजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम तथा उत्तराखंड क्रांति दल के टिहरी जिला अध्यक्ष डी.डी. पंत उपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने रामलीला मंचन की सराहना करते हुए कहा कि संयोगवश उनकी पदस्थापना सदैव पर्वतीय क्षेत्रों में रही है और वे वर्षों से रामलीला मंचन को नियमित दर्शक के रूप में देखते आ रहे हैं। उन्होंने रामलीला समिति को हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
वनगमन के पश्चात प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण का गंगा तट पर केवट एवं उनके परिवार से मिलन हुआ। इस दौरान प्रभु श्रीराम ने केवट से विनम्र आग्रह करते हुए उन्हें गंगा पार कराने का निवेदन किया। केवट ने श्रद्धा एवं प्रेमभाव से प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को नाव में बैठाकर गंगा पार करवाया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नौडियाल ने स्वयं केवट की भूमिका निभाई। मंचन के दौरान उन्होंने अपने साथी केवटों से तंबाकू का सेवन छोड़कर “राम नाम रस” पीने का आग्रह किया। इस प्रसंग के माध्यम से समाज को नशा त्याग एवं सदाचार अपनाने का प्रेरणादायी संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नागरिक मंच से चतर सिंह चौहान, जगजीत सिंह नेगी, नरोत्तम जखमोला, चंडी प्रसाद डबराल, त्रिलोक चंद रमोला,कर्म सिंह तोपवाल, किशोरी लाल चमोली, उम्मेद सिंह रावत, भगवान सिंह कुट्टी रहे । व्यवसायी मनीष सोनी, उनके पिता देव प्रकाश सोनी तथा स्किल डेवलपमेंट मास्टर रमेश पेटवाल एवं जिला सहकारी बैंक के निदेशक जयवीर मियां सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामलीला समिति द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। रामलीला के इस मार्मिक एवं संदेशपूर्ण मंचन ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
मंच का संचालन समिति के संरक्षक सतीश थपलियाल ने किया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा समिति के संयोजक डॉ0 राकेश भूषण गोदियाल, संरक्षक कमल सिंह महर, महावीर उनियाल,देशभूषण जोशी, महासचिव अमित पंत, मनोज शाह,राकेश मोहन भट्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश लांबा, उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, मनोज राय, सुषमा उनियाल,रचना उनियाल,जशोदा नेगी, सभासद उर्मिला राणा.निर्देशक अनुराग पंत, सचिव गंगा भगत नेगी,नन्दू बाल्मीकि , सीताराम भट्ट, भवानी भाई,अनुसुया नौटियाल, सीमा पंत, हरीश गिरी, अनुज पंत,हरीश घिल्डियाल, जयेंद्र पांडे, शिवम गिरी, मनीष पंत, अंकित पांडे, अंजलि गिरी, अंजलि विश्वकर्मा, परिधि पंत, ऋषभ पांडे, शंकर सैनी, अनिका पंत, कल्पना पांडे, ममता पंत, गबर तथा सूरज गिरी के साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।


