भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के फाउंडर मेंबरों का किया स्वागत

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नई टिहरी  में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें पार्टी के फाउंडर मेंबरों को जिला अध्यक्ष उदय रावत द्वारा शाल एवं  बुका भेंट कर स्वागत किया गया जिनमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष  ओमप्रकाश भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता  दिनेश चंद्र सेमवाल, अधिवक्ता सीपी चंद, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुषमा उनियाल आदि शामिल रहे l

 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  उदय रावत द्वारा की गई l

 कार्यक्रम का संचालन जयेंद्र सेमवाल  द्वारा किया गया l

विनोद रतूड़ी द्वारा पार्टी के जन्म से लेकर आज तक विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

 बैठक में पार्टी के फाउंडर मेंबरों द्वारा भी अपने विचार कार्यकर्ताओं से  सांझा किए गए  साथ ही टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने भी   पार्टी की रीति और नीति के बारे में बताया l

 बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत द्वारा कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष और कर्तव्य निष्ठा के साथ पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए  कार्यकर्ताओं का आवाहन किया गया। 

कार्यक्रम संयोजक के रूप में  बलवंत सिंह रावत रहे l

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, वीरेंद्र राणा, ममता पवार, प्रेम दत्त सेमवाल,जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जिला मंत्री मीना खाती, सुशील बहुगुणा  जिला कार्यालय मंत्री जयेंद्र पवार रणबीर नौटियाल जिला सोशल मीडिया संयोजक रविंद्र चौहान पूर्व मीडिया प्रभारी प्रमोद उनियाल, शीशराम थपलियाल, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, पूर्व प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी , मधुभट्ट,  अनिता कोठारी, लक्ष्मी रावत,  राजेंद्र कोहली, बलवीर सिंह नेगी,  खेमराज सिंह रावत, उर्मिला नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top