12 अप्रैल को देहरादून मे पुरानी पेंशन बहाली हेतु आयोजित बाइक रैली हेतु बैठक का आयोजन

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : 12 अप्रैल को देहरादून मे पुरानी पेंशन बहाली हेतु आयोजित बाइक रैली हेतु बैठक का आयोजन किया जा रहा है  जिसमे विजय गुसांईं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जनपद अध्यक्ष मनोनीत किया गया l

   राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर आयोजित होने वाली बाइक रैली 12 अप्रैल 2026 के आयोजन हेतु आज जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्य चिकत्सा अधिकारी कार्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया  l

बैठक की अध्यक्षता बी एस राणा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई l

  इस अवसर पर बैठक में प्रतिभाग करने वाले गढ़वाल मंडल महामंत्री राजीव उनियाल के द्वारा जनपद के सभी कर्मचारियों को 12 अप्रैल की रैली हेतु आवाहान किया गया एवं विजय गुसांईं को जनपद अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोपी गयीं l

 इस अवसर पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी संघ महामंत्री राकेश भट्ट ने कहा कि  सभी साथी 12 अप्रैल को देहरादून में पहुंचे  l

 2027 का चुनाव नज़दीक है हमें हर प्रकार से प्रयास करना होगा लगातार आंदोलन करने होंगे l

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को एक जुटता का प्रदर्शन करना होगा क्योंकि 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व हमें सरकार पर दवाब बनाना होगा l

  कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक महासचिव चम्बा योगेश बहुगुणा के द्वारा कहा गया कि हम सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्य में प्रतिभाग करना पड़ेगा टिहरी से अधिक से अधिक साथी देहरादून जायेंगे और मातृ शक्ति को पूर्ण सहयोग हेतु आग्रह किया गया  l

 इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी चम्बा मुकेश डोभाल ने कहा अब हमे  ब्लॉक स्तर पर भी चरणबद्ध कार्यक्रम करने होंगे तभी हमको अपने मिशन मे सफलता मिलेगीl

 इस अवसर पर अपने विचार रखने वालों में अमित बलूनी, मनोज मेहरा, सूरज कुमार, उमेद सिंह, शूरवीर शाह मोहित कुमार रंजीता कौर,सुरेश लाल  आदि साथियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top