ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : मंगलवार को टिहरी में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया।
समाजसेवी एवं मण्डल अध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय समानता और अधिकार पहुंचाने के लिए बाबा साहेब का जीवन सधर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं एडवोकेट रतनपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महूं जिला इंदौर में हुआ। डॉ भीमराव अम्बेडकर का मूल मंत्र है 'शिक्षित बनो संगठित रहो सधर्ष करो' भारतीय संविधान लिखने से लेकर अनेक कार्य उनके द्वारा किए गए।
डा अम्बेडकर जी की जयंती पर शत शत नमन करता हूं।
भीम आर्मी सेना ने अम्बेडकर पार्क की मरम्मत के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी लिखा l
श्रद्धांजलि देने वालों मे बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सचिन कुमार, राजेंद्र डोभाल, गब्बर सिंह, रवि कुमार, रिंकू, तौफीक अहमद, डॉ प्रमोद उनियाल, अमरीश पाल, प्रदीप कुमार, सीमा देवी, अंजना देवी, सहित भीम आर्मी से अंकित, विजय, बृहसपति देवी, विक्रम सिंह, एडवोकेट रतनपाल सिंह, कुलदीप रेखा देवी आदि उपस्थित रहे l


