विभागीय परिषद कार्यक्रम का सफल आयोजन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : वनस्पतिक विज्ञान विभागीय परिषद का कार्यक्रम बड़े उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, जागरूकता और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा विभाग के समग्र विकास पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भारती, द्वितीय स्थान पर अर्जुन तथा तृतीय स्थान पर सुमन और साक्षी रहे।

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। इसमें प्रथम स्थान पर साक्षी, द्वितीय स्थान पर शालिनी तथा तृतीय स्थान पर शानू रहे।

इसके अलावा टैलेंट हंट कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “विभाग के विकास पर चर्चा” रहा, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं और समग्र प्रगति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर पुष्पा नेगी नेगी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास  के साथ-साथ भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते  हैँ। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ पुष्पा पंवार डॉ तृप्ति डॉ उर्वशी ने  निभाई। 

कार्यक्रम का समापन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आशा ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि विभाग के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top