ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी: भारत की आगामी जनगणना-2027 को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टिहरी की जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद वासियों से इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने और डिजिटल माध्यम से अपनी 'स्व-गणना' करने की अपील की है।
महत्वपूर्ण तिथियां नोट करें:
स्व-गणना (Self Enumeration): 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक।
घर-घर गणना (प्रथम चरण): 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक।
कैसे करें स्व-गणना? (Step-by-Step Guide):
1️⃣ आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाएं।
2️⃣ अपने राज्य का चयन करें और कैप्चा कोड भरें।
3️⃣ परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्टर करें।
4️⃣ अपना जिला, पिन कोड और ग्राम/नगर की जानकारी भरें।
5️⃣ मानचित्र (Map) पर अपने घर की लोकेशन चिन्हित करें।
6️⃣ प्रश्नावली भरकर सबमिट करें और अपनी SE ID नोट कर लें।
SE ID क्यों है जरूरी?
जब 25 अप्रैल के बाद प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएंगे, तो उन्हें अपनी यह SE ID जरूर दिखाएं। इससे आपके द्वारा भरा गया डाटा तुरंत सत्यापित हो जाएगा और आपका समय भी बचेगा।
जिलाधिकारी की अपील:
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास और योजनाओं के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। टिहरी जनपद के नागरिक अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पोर्टल का लाभ उठाएं और इस प्रक्रिया को सफल बनाएं।
यह पहली बार है जब नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प दिया गया है। डिजिटल इंडिया की इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपनी जानकारी सटीकता से दर्ज करें।


