विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को किया रवाना:

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा के निर्देशानुसार माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को दिनांक 14.03.2026 को जिला न्यायालय मुख्यालय टिहरी गढ़वाल से परिवार न्यायाधीश श्री अब्दुल कय्यूम एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उम्मेद सिंह रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर परिवार न्यायाधीश श्री अब्दुल कय्यूम ने बताया कि उक्त जागरूकता वैन पर लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं बता सकते है जो विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निस्तारित की जाएंगी। यह कार्य न्याय चला निर्धन के द्वार की अवधारणा पर आधारित है। इसके संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मोबाइल जागरूकता वैन के माध्यम से पूरे राज्य में विधिक सेवाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसके क्रम में दिनांक 14 और 15 को मार्च मोबाइल वैन द्वारा टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक सेवा कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि उक्त मोबाइल वैन दिनांक 14 मार्च को जिला न्यायालय से रवाना होकर न्यू टिहरी, बौराड़ी बाजार, बादशाहीथौल चंबा, आराकोट, जड़ीपानी कानाताल, ज्वारना, कद्दूखाल, धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुआखोली होते हुए कैम्पटी पहुंचेगी तथा दिनांक 15.03.2026 को कैम्पटी से यमुना पुल, नैनबाग, क्यारी, थत्यूड़, अलमस, भवान, थान, डोमसी, नागराजाधार आदि स्थानों से होते हुए चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी की ओर जाएगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जागरूकता सभाएं आयोजित की जाएगी जिसके लिए मोबाइल वैन पर विभिन्न क्षेत्रों के लिए अधिकार मित्रों दायित्व दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मोहम्मद याकूब, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मिथिलेश पांडेय, सिविल जज श्री कुलदीप नारायण व जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, न्यायालय के कर्मचारीगण तथा अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top