रिपोर्ट - सोमवारी लाल सकलानी 'निशांत'।
चम्बा : नगर क्षेत्र चंबा के सुमन कॉलोनी वार्ड नंबर- एक निचले भाग में 23 फरवरी से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ता पीड़ित परिवार बार-बार विभागीय कर्मचारी-अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति हेतु निवेदन कर रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। संबंधित पेयजल उपभोक्ताओं के डंडाले तक ही पानी नहीं पहुंच रहा है।
चंबा में तीसरे दिन आधा घंटा पानी खुलता है और कॉलोनी के लोगों को 200 लीटर पानी भी उपलब्ध नहीं होता है। पिछले सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बिल्कुल नहीं की जा रही है। संबंधित कर्मचारी- अधिकारियों से रोज आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन डेट हफ्ते से अधिक समय होने पर भी पीड़ित परिवारों को पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है।
नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला ने भी संबंधित अधिकारियों संबंधित निवासी परिवारों को पेयजल आपूर्ति हेतु निर्देशित किया है। संस्थान के कर्मचारी, अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता भी इस समस्या से वाकिफ हैं।
सुमन कॉलोनी के निवासी सोमवारी लाल सकलानी, महिपाल सिंह बिष्ट,धन सिंह चौहान, ओम प्रकाश कोठारी, पी एल सोनी,अनिल बिजल्वाण, विजयपाल चौहान, सुखदेव लखेड़ा,जवाहर लाल लेखवार,राघव रमोला आदि ने बताया कि यदि शनिवार तक समस्या का हल नहीं होता तो सोमवार को आदरणीय जिलाधिकारी महोदय के दरबार में गुहार लगाएंगे।


