शहीद विजय सिंह गुसांई की स्मृति में स्मारक के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया

Uk live
0

रिपोर्ट : डी पी उनियाल 



गजा : नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में क्वीली पट्टी के कंडारी गाँव निवासी शहीद विजय सिंह गुसांई की स्मृति में स्मारक बनाये जाने की मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व जनता ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की है, 23 जून 2025 को शहीद हुए विजय सिंह गुसांई के निधन के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके गाँव कंडारी गाँव पहुंचे थे और उस दिन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीद की स्मृति में स्मारक बनाये जाने के लिए भूमि चयन के लिए कहा था, जन प्रतिनिधियों के शिष्ट मंडल ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र सौंप कर पावर ग्रिड महाप्रबंधक से सी एस आर मद से स्मारक बनाये जाने के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए वार्ता की है,जिस पर कैबिनेट मंत्री ने महाप्रबंधक पावर ग्रिड फफराणा पोखरी को धनराशि स्वीकृत करने के लिए कहा,जन प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुदान सिंह रमोला, दीपक विजल्वाण, धन सिंह सजवाण प्रधान सैण, रजनी देवी प्रधान पयालगांव, सीमा देवी दंदेली,प्रधान पलोगी, कंडारी गाँव, बमणगांव, ने पत्र में अनुरोध किया कि सीएसआर मद से धनराशि स्वीकृत की जाय,स्मारक बनाये जाने के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण के लिए तहसीलदार गजा विनोद तिवारी,नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जोत सिंह असवाल जिला पंचायत सदस्य, राजस्व उप निरीक्षक प्रमिला पठोई, विनोद चौहान पूर्व प्रधान मणगांव, मस्ती मुयाल प्रधान प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सजवाण, मकान सिंह चौहान, दरब्यान सिंह रावत, शैलेश मुयाल, सुरेंद्र सजवाण, सुरेंद्रलाल, डी पी उनियाल चिह्नित स्थल पर पहुचे तथा प्रशासन से शीघ्र स्मारक बनाये जाने की बात कही 

तहसीलदार गजा विनोद तिवारी ने राजस्व उप निरीक्षक  प्रमिला पठोई को कहा कि स्थलीय रिपोर्ट तैयार कर महाप्रबंधक पावर ग्रिड कारपोरेशन को प्रस्तुत करें, ताकि आगणन तैयार हो कर शहीद स्मारक बनाये जाने की कार्यवाही गतिमान हो सके।शहीद के परिवार व क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top