अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उद्यमी सुषमा बहुगुणा को प्लास्टिक वेस्ट से बेस्ट सहित अन्य स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए किया गया सम्मानित

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



देहरादून : देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के पूर्व दिवस  पर स्टार्टअप नवाचार एवं उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी कॉन्क्लेव एवं विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान 2026 का आयोजन किया गया  जिसमें अलग अलग क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को  सम्मानित किया गया l

 इस अवसर पर  उत्तराखंड की 7 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान मिला  जिसमें टिहरी गढ़वाल की उद्यमी सुषमा बहुगुणा को प्लास्टिक वेस्ट से बेस्ट फुलों की धूपबत्ती बनाना पिरूल की गृह साज सज्जा की सामग्रियां बनाने  और स्वरोजगार  प्रशिक्षण के लिए यूकॉस्ट देहरादून में महानिदेशक डॉ 0 दुर्गेश पंत  और मुख्य अतिथि कुमकुम रानी  अध्यक्षा उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग उत्तराखंड ने सम्मानित किया  ।

यूकॉस्ट महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत ने सभी सम्मानित होने वाली  महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

बता दें यह कार्यक्रम  ऑडिटोरियम इंस्टीट्यूटशन ऑफ इंजीनियर इंडिया देहरादून में किया गया। इस अवसर पर  यूकॉस्ट पर डा0सुंदरियाल उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top