पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs)‘‘ का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न :

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : उत्तराखण्ड न्यायिक और कानूनी अकादमी द्वारा दिनांक 05.02.2026 एवं 06.02.2026 को वर्चुवल मोड के माध्यम से ‘‘पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs)‘‘ का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा बताया गया कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल सम्पादन किया गया। 

पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs ) ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक कानूनी जानकारी पहुँचाने, जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित मंच तथा न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं व्यावहारिक रूप से उपयोगी सिद्ध हुआ।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्चुअल मोड (वी०सी०) तथा मुख्यालय पर दस सत्रों में विभिन्न विधि ज्ञाताओं द्वारा पारिवारिक कानून- विवाह कानून, गोद लेना, भरण-पोषण, हिरासत और अभिभावकत्व, न्यायिक अलगाव और तलाक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण)


 अधिनियम, 1989, नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955, बच्चों से संबंधित कानूनों का अवलोकन, संविधान की मूल संरचना, (प्रस्तावना, राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत), मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य] बुनियादी ड्राफ्टिंग कौशल, सरकारी योजनाएं, पी0एल0वी0 का उद्देश्य और भूमिका, ड्रेस कोड और व्यवहार के मानक, नैतिकता, संविधान के अनुच्छेद 39ए0, कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987, लिंग-केंद्रित कानूनों का अवलोकन के साथ बी0एन0एस0 के प्रासंगिक प्रावधान तथा श्रम कानूनों का अवलोकन एवं नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 के बारे बताया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल समापन ग्रुप डिस्कशन और फीडबैक लेकर किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top