झील मे डूबने से 7 वर्षीय दिव्यांशु की मौत, टी एच डी सी कोटेश्वर के प्रति लोगों मे आक्रोश "

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 

 गजा: विकास खंड चम्बा की धार अकरिया पट्टी के ग्राम भासौं के 7 वर्षीय दिव्यांशु पुत्र विजेंद्र की अपराह्न मे कोटेश्वर बांध की झील मे डूबने से मौत हो गई, भासौं गाँव से थोड़ा आगें धर्मशाला नामे तोक के नीचे अपनी माँ व अन्य बच्चों के साथ मवेशियों को चराने व लकडियाँ इकट्ठा करने गया हुआ था अचानक बालक दिव्यांशु का पैर फिसलने से वह झील किनारे डूब गया,साथ गये बच्चों व उसकी माँ ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी,  परिजनों व गाँव में मातम पसरा है, ग्रामीणों मे टी एच डी सी कोटेश्वर बांध प्रशासन के प्रति आक्रोश है। सदस्य क्षेत्र पंचायत मंजू देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति पंत ने इसे कोटेश्वर बांध प्रशासन की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि इससे पहले भी भासौं गाँव के चंद्र मोहन की उस समय झील मे डूबने से मौत हो गई जब वह अपनी लडकी को झील मे डूबने से बचाने की कोशिश कर रहा था। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति पंत ने कहा कि झील के किनारे बांध प्रशासन द्वारा जाली (तारबंदी) करनी चाहिए थी, जहाँ जहाँ मवेशियों को चरान चुगान के लिए ले जाया जाता है। कुछ चिह्नित स्थानों पर तारबाड जरुरी है।भासौं गाँव के ग्रामीणों ने कहा कि यदि बांध प्रशासन तारबाड नहीं करेगा तो आंदोलन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top