ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी 07 फरवरी : शनिवार को टिहरी के अनेको ग्रामीण लगभग 200 से अधिक बेरोजगारों की बैठक जाख डोबरा रोड के एक होटल में कुलदीप सिंह पंवार पूर्व कनिस्ट प्रमुख थौलधार की अध्यक्षता में की गई l
उत्तरायणी भागीरथी बेरोजगार संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि लगातार जाख डोबारा रोड में कार्यदाई संस्था यहां के स्थानीय युवाओं का शोषण कर रही है l
उन्होंने कहा कंपनी बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है तथा thdc में काम करने वाली कंपनियों द्वारा स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर जम्मू, हिमाचल,बिहार, पंजाब,हरियाणा अन्य प्रदेशों से लोगों को रोजगार दे रही है l
साथ ही उन्होंने thdc पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कहा कि thdc अपने अधिकारियों के पुत्रों से बड़ी रकम लेकर रोजगार दे रही है जो सहा नहीं जाएगा l
कहा कि 9 फरवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर एक हफ्ते के अंदर आंदोलन शुरू किया जाएगा l
कुलदीप पंवार पूर्व कनिष्ठ प्रमुख थौलधार
बैठक में प्रधान अनिल रावत, बोट यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय लाल ,गबर पंवार, गंभीर पुंडीर, सचिव मनोज कुमार, विपिन पवार, राजेश सेमवाल ,राजेंद्र प्रसाद भट्ट ,कर्म सिंह नेगी, अजय लाल क्षेत्र पंचायत सदस्य,, विनोद लाल ,कमल सिंह ,कमल सिंह रावत ,विक्रम नेगी, जगदीप पवार ,प्रमोद शाह, प्रमोद शाह ,पूर्व सचिव शूरवीर सिंह चौहान यशपाल सिंह रावत, विजेंद्र रावत ,उत्तम असवाल, रमेश सिंह, कैलाश चंद्र ,विपिन पवार ,दीपक पवार ,अंकित कंडवाल ,विक्रम डोवाल, होशियार सिंह नेगी, राहुल सिंह, मदन सिंह ,राजवीर सिंह राहुल सिंह ,उत्तम असवाल, मोहन सिंह , गोविंद सिंह नेगी, गंभीर सिंह प्रताप रावत , दिनेश लाल पूर्व प्रधान ,विनोद पुंडीर ,धनी लाल, धानी लाल गंभीर पुंडीर, राहुल सिंह खारघर राहुल सिंह, अजय असवाल, अमरलाल, दीपक रमेश लाल,दीपक ,विजेंदर नेगी आदि मौजूद रहे l


