ज्योति डोभाल संपादक
चम्बा : विकास खंड चंबा के अंतर्गत कोर्ट ग्राम पंचायत के लालसी चेक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े सोमगिरि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बोतल बंद मिनरल वॉटर पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है बोतल बंद पेयजल मानकों का पालन करते हुए समूह द्वारा 200 मिली लीटर, 500 मिली लीटर व 1 लीटर की पैकिंग की सील बंद बोतलों को बाजार में विक्रय हेतु उपलब्ध करवाया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी शाकिर हुसैन के द्वारा समूह द्वारा किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया तथा एन.आर.एल.एम से जुड़े अन्य समूह के ऑउटलेट में विक्रय हेतु पेयजल की बोतल रखने से आय बढ़ाने के लिए कहा गया है।
पर्यटन मार्ग एवं टिहरी झील के समीप की दुकानें में मिनरल वॉटर उपलब्ध कराने से समूह सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुनील कलेठा एवं एन.आर.एल.एम से जुड़े कुलदीप पंवार उपस्थित थे।



