देहरादून मे हुआ हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



देहरादून।  वार्ड 58, डिफेंस कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण, शिवनगर (एम.डी.डी.ए.) में दिनांक 8 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता कलीराम भट्ट  ने समाज को संगठित रहने एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  संत सत्यव्रतानंद जी महाराज ने धर्म, संस्कार एवं सामाजिक समरसता पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सम्मेलन के संयोजक डॉ. गगनदीप जोशी, सह-संयोजक दिलमणी एवं दशरथ हेमदान  के नेतृत्व में कार्यक्रम सफल रहा।

कार्यक्रम में पार्षद  देवेंद्र गैरोला  एवं  रमेश चौहान की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रीना जोशी द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top