नई टिहरी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं, आशा फैसिलिटेटर व ब्लॉक समन्वयक को सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्याम विजय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश भट्ट, अनसूया नौटियाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l
कार्यक्रम के दौरान सेवाओं को उल्लेखनीय योगदान देने वाली आशाओं, आशा फैसिलिटर व ब्लॉक समन्वयक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया की आशा कार्यकत्रिया स्वास्थ्य सेवाओं की रीड है l
वह विषम परिस्थितियों में भी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करती है l
सम्मानित होने वाली आशा कार्यकत्रियों में प्रथम पुरस्कार प्रभा नौटियाल विधानखंड जौनपुर, द्वितीय पुरस्कार सोनिया तोपवाल विधानखंड चंबा, तृतीय पुरस्कार कमली देवी विधान खंड छाम, आशा फैसिलेटर में प्रथम पुरस्कार बबली राणा विधान खंड भिलंगना, द्वितीय पुरस्कार मुन्नी उनियाल विधानखंड फकोट व तृतीय पुरस्कार आशा जोशी विधान खंड प्रतापनगर को सम्मानित किया गया l
ब्लॉक समन्वयक जनपद स्तरीय पुरस्कार राजेश सिंह विधान खंड जाखणीधार को दिया गया l
कार्यक्रम संचालन जिला समन्वयक आशा कार्यक्रम गोवर्धन गोस्वामी द्वारा किया गया l
26 जनवरी के शुभ अवसर पर जनपद में विभाग द्वारा निम्नलिखित योजनाओं का प्रचार-प्रसार अपने साप्ताहिक सामाचार पत्रिका/पोर्टल के माध्यम से करते हुए बिल भुगतान हेतु इस कार्यालय को प्रस्तुत करने का कष्ट करें ।
1 - वृद्धावस्था पेंशन :- जनपद में कुल 50541 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1500.00 रू0 की दर से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अक्टूबर 2025 तक की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। समस्त पेंशन योजनाओ में प्रतिमाह पेंशन भुगतान किया जा रहा है।
2- दिव्यांग पेंशन: जनपद में कुल 9007 लाभार्थियों को प्रतिमाह 1500 रू0 की दर से दिव्यांग पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अक्टूबर 2025 तक की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। समस्त पेंशन योजनाओ में प्रतिमाह पेंशन भुगतान किया जा रहा है।
3- किसान पेंशन: जनपद में कुल 3548 लाभार्थियों को प्रतिमाह रू0 1200.00 की दर से किसान पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अक्टूबर 2025 तक की पेंशन का भुगतान दिया है। समस्त पेंशन योजनाओ में प्रतिमाह पेंशन भुगतान किया जा रहा है।
4 अनु०जाति की पुत्री विवाह योजना: इस योजना में गरीब अनु० जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह होने पर रू0 50000.00 दिये जाने का प्राविधान है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अक्टूबर 2025 तक कुल 118 लाभार्थियों को लाभान्वित गया है।
5 - विधवाओं की पुत्री विवाह योजना इस योजना में निराश्रित विधवाओं की पुत्री के विवाह होने पर रू0 50000.00 के भुगतान किये जाने का प्राविधान है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अक्टूबर 2025 तक कुल 118 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
(श्रेष्ठा भाकुनी) जिला समाज कल्याण अधिकारी (टिहरी गढ़वाल)