गजब : पुनर्वास बिभाग ने मिलीभगत से डम्पिंग जोन के ऊपर कर दिये भूखंड आवंटित,

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के टिहरी जिलाध्यक्ष बलवीर नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमे उन्होंने पुनर्वास बिभाग जो अब टीएचडीसी को हस्तानांतरित हो गया है पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई टिहरी-बौराड़ी मुख्य मार्ग से जेल रोड के ऊपर हुये आवंटित भूखण्डों को पुनर्वास बिभाग द्वारा गलत तरीके से आवंटन किया गया है l

उन्होंने कहा कि पूर्व में उक्त मोटर मार्ग के ऊपर टिहरी बांध परियोजना द्वारा डंपिंग जोन बनाने हेतु लगभग 5 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण किया गया है, किन्तु पुर्नवास निदेशालय और बिल्डरों की मिलीभगत से उक्त डंपिग जोन के ऊपर भूखण्ड आंवटित कर दिये गये हैं। जबकि पुर्नवास निदेशालय द्वारा उक्त भूखण्ड पूर्व में अन्यत्र आवंटित किये जा चुके थे किन्तु बिल्डरों द्वारा कास्तकारों की पात्रता खरीद कर पूर्व में आंवटित भूखण्डों को पुर्नवास निदेशालय के अधिकारियों की मिली भगत से परिवर्तित करवा दिया गया, जहां पर कई अखरोट के पेड़ व अन्य फलदार वृक्ष मौजूद थे, जिनको काटकर वर्तमान समय में बिल्डरों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि डम्पिंग  जोन के ऊपर आवासीय कॉलोनी सी० ब्लॉक टाईप 3 का सी0 4/4 बलबीर सिंह नेगी एवं सी0-3/4 सतीश उनियाल को स्वामित्व के रूप में आवंटित हो रखा है जिन पर हम परिवार सहित निवासरत हैं, जबकि उक्त आवासीय सी०-ब्लॉक का भवन तत्कालीन समय में बिना कॉलम के बने हुये हैं l

उन्होंने कहा कि ठीक उसी के नीचे  बिल्डरों द्वारा जे०सी०बी० मशीन से खड़ी कटिंग की जा रही है । जिससे उक्त आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है और भवन में निवासरत परिवारों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त भवन एवं उसमें निवासरत परिवारों को भविष्य में कोई हानि होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुर्नवास निदेशालय की होगी ।


उन्होंने  जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि  उक्त आवासीय भवन में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये परिवर्तित भूखण्डों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top