ज्योति डोभाल संपादक
देहरादून : सहकार भारती देहरादून की जिला कार्यकारिणी का विस्तार- ख्याति प्राप्त महिला उधमी एवं समाज सेविका शशी रतूड़ी जिला ध्यक्ष एवं जिला महामन्त्री रविन्द्र डोभाल सहित अनेक पदाधिकारी घोषित!
देहरादून जनपद के जाने स्थित डिंडाली होम स्टे पर सम्पन्न हुई जिला सहकार भारती की वैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार गौड ने कहा कि सहकार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आनुषांगिक संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष1978में गणेश चतुर्थी के दिन हुई थी!
उन्होंने कहा सहकार भारती का ध्येय वाक्य है कि विना संस्कार नहीं सहकार!
विना सहकार नहीं उद्धार!!
बैठक को संबोधित करते हुए सहकार भारती के प्रदेश संगठन प्रमुख राजेश वर्मा ने कहा कि संगठन के प्रमुख नैतिक मूल्य ईमानदारी, सत्य निष्ठा, सम्मान, आत्म अनुशासन और सहयोग की भावना पर आधारित है!
वैठक को संबोधित करते हुए सहकार भारती के प्रदेश सह प्रमुख मनीराम नौटियाल ने कहा उत्तराखण्ड राज्य में सहकारिता विभाग सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण देकर कृषि व ग्रामीण विकास को बढ़ावा देरहे हैं उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में किसान कल्याण, सामुहिक खेती एवं मोटर साइकिल टैक्सी जैसी अनेक योजनायें संचालित हैं!
वैठक की अध्यक्षता करते हुए सहकार भारती देहरादून की जिला ध्यक्ष व प्रमुख महिला उधमी एवं समाजसेवीका श्रीमती शशी रतूड़ी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना प्रभावी मार्गदर्शन करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपना उधम -दीदी नमक वाली (पिस्सू लोण) का संचालन सहकार की भावना के अनुरूप ही संचालित कर रही हैं!
उनकी इच्छा है कि सहकारिता के माध्यम से हर हाथ को काम एवं हर बहन को सम्मान मिले!
वैठक का संचालन नव नियुक्त सहकार भारती के जिला महामन्त्री रविन्द्र डोभाल ने किया!
वैठक में सहकार भारती के प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन व स्वीकृति पर सहकार भारती की जिला देहरादून जिला कार्य का रिणी का विस्तार किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष- शशी रतूड़ी, जिला महामन्त्री-रविन्द्र डोभाल
जिला संगठन प्रमुख विजय राम भट्ट, जिला सगठन सह प्रमुख संदीप सती व जिला महिला प्रमुख गीतान्जली ढौंडियाल दत्ता, जिला उपाध्यक्ष-महाबीर सिंह, नरेश बहुगुणा, सुनील सकलानी, सरस्वती बहुगुणा, जिला मन्त्री करण सिंह, लक्ष्मण कुमार सुनीता देवी, किरण राणा, जिला कोषाध्यक्ष- सुरेश प्रसाद सकलानी को सहकार भारती की जिला कार्य का रिणी में पदाधिकारी नामित किया गया!




