प्रथम ऑपन क्रिकेट प्रतियोगिता" का हुआ आयोजन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : सम्राट स्पोर्टस एकेडमी एवं पहाड क्रिकेट समिति के संयुक्त तत्वाधान में, बौराडी  स्टेडियम में "प्रथम ऑपन क्रिकेट प्रतियोगिता" का आयोजान किया गया, फाईनल मुकाबला 'सम्राट क्रिकेट क्लब' और विविड वाइपर के बीच खेला गया!

कार्यक्रम  शुभारम्भ के मुख्य अतिथी प्रवीन भट्ट रहे ,ज़िन्होने रिबन काटकर मैच का शुभारम्भ किया व दोनो टीमो को मैच व भविष्य की शुभकामनायें दी l

 वहीं फाईनल के समापन समारोह के मुख्य अतिथी टी0 एच0 डी0 सी0 के परियोजना प्रमुख एम. के. सिंह   रहे ! प्रतियोगिता की विजेता टीम को टी0 एच0 डी0 सी0 की ओर से 41000/= व ट्रोफी तथा उपविजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से 21000/ व ट्रोफी भेंट की गयी !

       कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल


        शीतलहर से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें


क्या करें


पहले पर्याप्त सर्दियों के कपड़े पहनें। कपड़ों की कई परतें भी उपयोगी हैं।


आपातकालीन आपूर्तियाँ तैयार रखें।


दौरान


जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें, ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें।


सूखा रहें। यदि गीला हो, तो शरीर की गर्मी के नुकसान को रोकने के लिए जल्दी से कपड़े बदलें।


दस्तानों पर मिट्टन्स को प्राथमिकता दें, मिट्टन्स ठंड से अधिक गर्मी और इन्सुलेशन प्रदान करते हैं।


रेडियो को सुनें, टीवी देखें, मौसम के अपडेट के लिए अखबार पढ़ें।


नियमित से गर्म पेय पीयें।


बुजुर्ग लोगों और बच्चों का ध्यान रखें।


पानी का पर्याप्त भण्डारण करें क्योंकि पाइप जम सकती है।


उंगलियों, पैर की उँगलियों, कान का पालि और नाक की नोक पर सुन्नता, सफ़ेद या फीके रंग की उपस्थिति जैसे तुषार उपघात के लक्षणों के लिए देखें।


तुषार उपघात से प्रभावित भाग को गुनगुने गर्म पानी में डालें न कि बहुत गर्म पानी में (शरीर के भाग को छूने के लिए तापमान आरामदायक होना चाहिए)।


अल्पताप (हाइपोथर्मिया) के मामले में


व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाएँ और उसके कपड़े बदलें।


त्वचा से त्वचा को सम्पर्क में लाकर, कम्बल, कपड़े, तौलिया और चादर की सूखी परतों से साथ के शरीर को गर्म करें।


शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करने के लिए गर्म पेय पीने के लिए दें। शराब न दें।


स्थिति पर चिकित्सीय ध्यान दें।


क्या न करें


शराब न पीयें। यह आपके शरीर के तापमान को कम करता है।


तुषार उपघात वाली जगह मालिश न करें। इससे और अधिक नुकसान होता है।


कम्कंपी को नज़र अंदाज़ न करें। यह एक महत्वपूर्ण पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है और घर के अंदर जल्दी लौटने के लिए एक संकेत है।


मुख्य चिकित्साधिकारी,                   जिला अधिकारी 

                                                       टिहरी गढ़वाल 

टिहरी गढ़वाल

                             



फाईनल मुकाबलें  मे सम्राट क्रिकेट क्लब के कप्तान अशद आलम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, व विविड वाइपर की टीम को बल्लेबाजी के लिये न्योता दिया , पहले बल्लेबाजी करते हुये विविड वाइपर की टीम ने 6 विकटो के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया,जिसमे विविड वाइपर के नवेंद्र प्रताप सिंह रावत ने 46 रन, अखिलेश उनियाल ने 56 रन और अशुतोष बहुगुणा ने 18 रन बनाए!

सम्राट क्रिकेट क्लब की ओर से प्रियांशु तोमर ने 2 विकेट, भगत चौहान, दुर्गेश राज और आकाश मलिक ने 1-1 विकेट लिया !

वही 161 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सम्राट क्रिकेट क्लब की टीम की शुरूआत अच्छी रही, सम्राट क्रिकेट क्लब की सलामी जोड़ी प्रियांशु और शुभम ने बिना विकेट खोये 9 ऑवर में 95 रन जोड़े , जिसमे प्रियांशु ने 32 व शुभम् ने 35 रनो का योगदान दिया, अंतिम समय जब 18 गेंदो में 33 रनो की आवश्यकता थी तो भगत सिंह चौहान ने 3 लगातार गगनचूमी छक्के जड़ कर मैच को रोमांचक बना दिया, उसके बाद अंतिम ऑवर में सम्राट क्रिकेट क्लब दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 4 रनो से मैच गवां बैठा !

विविड वाइपर के गेंदबाजों में तनिष शाह ने 2 विकेट, नवेंद्र ने 1, अखिलेश उनियाल ने 1 और रजनीश ने 1 विकेट लिया।


वहीं प्रतियोगिता में बल्ले और बॉल से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सम्राट क्रिकेट क्लब के सुमित रावत को प्रतियोगिता का 'सर्वश्रेष्ठ  खिलाडी' चुना गया ! साथ ही प्रियांशु को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विविड वाइपर के रजनेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के आवार्ड से नवाजा गया ! फाईनल के मेन ऑफ द मैच अखिलेश उनियाल रहे !

इस अवसर पर समापन समारोह के मुख्य अतिथी समापन समारोह के मुख्य अतिथी टी0 एच0 डी0 सी0 के परियोजना प्रमुख एम. के. सिंह नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने शुभकामनाओं सहित विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडीयों  को ट्राफी भेंट की !

साथ ही समापन समारोह मे आयोजन समिति के अध्यक्ष हनुमंत महर , टी0 एच0 डी0 सी0 प्रतिनिधि मंडल के दीपक उनियाल, मनवीर नेगी, रणजीत राणा एवं विजय पाल सिंह रावत, Dr. APJ अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, समिति के गौरव कठैत,अनिरुध राणा , नवजीत , गौरव सिंह , यग्येश शाह, मनीष, राहुल, और कविन्दर आदि  उपस्थित रहें  !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top