शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती जी महाराज के अपमान के विरुद्ध टिहरी कांग्रेस का उपवास

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : रविवार  प्रातः 10 बजे से नव दुर्गामंदिर प्रांगण में टिहरी क्षेत्र के कांग्रेसजनों  , गौ भक्तों ने उपवास रख कर, पूज्य शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती जी महाराज का समर्थन करते हुए, उत्तर प्रदेश पुलिस के कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

पार्टी के वरिष्ट नेता शान्ति प्रसाद भट्ट, राकेश राणा , विजय गुनसोला देवेंद्र नौडियाल,दर्शनी रावत ने कहा कि "यह कैसी सरकार है, जो वेदपाठी बटुक ब्राह्मणों की शिखा खींच कर उन्हें जूतों से पीट रही है! यह गौ हत्या के समान पाप है, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

योगी की सरकार द्वारा किए गए इस कृत्य से सनातन धर्म संस्कृति को गहरी ठेस पहुंची है, पूज्य शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती जी महाराज संपूर्ण देश और बद्रिकाश्रम/ज्योतिषपीठ के पूज्य शंकराचार्य है, और करोड़ों सनातनियों के आराध्य गुरु है, पूज्य शंकराचार्य जी पर करोड़ों हिन्दू सनातनियों की अपार आस्था है, पूज्य गुरुदेव को प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान से जबरन रोका जाना, उनके परिकरों, बटुक ब्राह्मणों एवम् बुजुर्ग दंडी स्वामियों सहित महिलाओं के खिलाफ अभद्रता, मार पीट, शिखा खींच कर घसीटना निंदनीय कृत्य है, इसके लिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री माफी मांगे और पूज्य शंकराचार्य जी को ससम्मान त्रिवेणी में पवित्र स्नान करवाए।

 नेता द्वि ने कहा कि " पूज्य शंकराचार्य गौ हत्या बंद करने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए लगातार प्रयास रत है, हम उनका समर्थन करते है।

इस उपवास में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष  राकेश राणा,प्रदेश महामंत्री/पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल,महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष/प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत , जिला उपाध्यक्ष मुर्तजा बेग रमेश गुनसोला, गबर सिंह रावत, वीरेंद्र दत्त, बृद्धपाल परमार गंगा गुनसोलाआदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top