ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : स्वास्थ्य निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम विजय को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया l
निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने उन्हें यह सम्मान टिहरी जनपद के रगड़गांव एवं कुड आदि स्थानों मे आपदा पीड़ितों के उपचार एवं राहत आदि कार्यों को करने के लिए दिया गया l
उन्हें यह सम्मान मिलने से स्वास्थ्य बिभाग टिहरी मे खुशी की लहर देखने को मिली l






