ज्योति डोभाल संपादक
गजा (डी पी उनियाल): नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा व निकटवर्ती क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली एवं अपने अपने विद्यालयों में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, व्यापार सभा गजा ने उत्तराखण्ड आंदोलन शहीद स्व. बेलमति चौहान चौराहे पर झंडारोहण किया व स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया, नगर पंचायत गजा कार्यालय प्रांगण मे अध्यक्ष नगर पंचायत कुंवर सिंह चौहान ने झंडारोहण करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि विश्व में भारत की अलग पहचान है, आर्थिक व सैन्य सामरिक दृष्टि से भारत समृद्ध हो रहा है, नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी रोहित परमार, अजय सिंह, नेहा, बलवंत खाती, सभासद श्रीमती रंजना चौहान, जमुना देवी व सभी पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे, तहसील परिसर में तहसीलदार विनोद तिवारी ने झंडारोहण किया, तहसील कर्मचारी सुरेश डोगरा, तेजप्रताप सिंह, गजेन्द्र पुंडीर, पुलिस चौकी से मनीष नेगी, मनीष रावत, सचिन सैनी, होम्योपैथी अस्पताल कठूड धीरज उनियाल शामिल हुए।
ओमकारानंद जूनियर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, यहाँ पर प्रबंधक कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, प्रधानाचार्य चतर सिंह चौहान, रमेश नयाल, उषा चौहान अनंत राम उनियाल व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे, शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल गजा,पी एम श्री अटल उतकृष्ट इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, जूनियर हाई स्कूल गजा,व सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यक्रमों में नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष मीना खाती व अभिभावक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खाती भी सम्मिलित हुए।
टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक लि०, प्रधान कार्यालय, नई टिहरी
आर०बी०आई० लाइसेंस सं०-RPCD01/2012, 16 जनवरी 2012 (नाबार्ड द्वारा पुरस्कृत बैंक)
टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक लि०, टिहरी की ओर से समस्त जनपदवासियों व प्रदेशवासियों सहित बैंक के समस्त ग्राहकों को 77 वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनायें। बैंक इस शुभ अवसर पर अपने समस्त सम्मानित अंशधारकों, खातेदारों, शुभचिंतकों एवं उत्तराखण्ड की समस्त जनता की सुख, समृद्धि एवं प्रगति की कामना करता है।
(राहुल गैरोला) वरुणा अग्रवाल सचिव/ महाप्रबन्धक, टि०ग० जिला सहकारी बैंक लि०, टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी / प्रशासक




