ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी।पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई की अध्यक्षता में सैकड़ो कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130 वे एपिसोड को सुना। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम को उल्लेखनीय बताते हुए इसकी प्रशंसा की।
रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और महिलाएं जिला मुख्यालय स्थित न्यू टिहरी प्रेस क्लब, नई टिहरी में एकत्रित हुई। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 130 वे मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रसारित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों ने ध्यान से पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखा और सुना। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए जागरूक किया और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही देशवासियों को क्वालिटी, क्वालिटी, क्वालिटी का मूल मंत्र देते हुए राष्ट्र उत्थान में प्रत्येक नागरिक को भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा स्वच्छता को लेकर देशभर के उदाहरण पेश करते हुए कई अहम बिंदुओं पर नागरिकों के सामने अपने विचार रखें।
दिनेश धनै पूर्व कैबिनेट मंत्री
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रम में नागरिकों को कई मूल मंत्र दिए। जिसका देशवासियों को पालन करना चाहिए। उनके विकासपरक वक्तव्यों का प्रत्येक कार्यकर्ता ने निर्वहन करने का संकल्प लिया है। पूर्व मंत्री ने भी जनपद टिहरी सहित प्रदेश और देशवासियों से पीएम मोदी के मन की बात को अपने मन में स्थापित कर राष्ट्र उन्नति में भागीदारी निभाने का आवाहन किया है। इस मौके पर मनोहर कुडियाल,पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल,लक्ष्मी पंवार,शिवानी बिष्ट,वीर सिंह कण्डियाल,भूपेंद्र रावत,गीता रावत,ऊषा कुडियाल,मौनिका असवाल,अंजू पुण्डीर,नीतू बिष्ट,दीपा देवी,,हीरा सिंह नेगी,प्रेस क्लब के महामंत्री विजय गुसाईं, कोषाध्यक्ष धनपाल गुनसोला, बलवीर सिंह नेगी, प्रताप गुसाईं,आदि मौजूद थे ।
// शुभकामनाये सन्देश //-
26 जनवरी 2026 गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सभी जनपद एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनायें प्रेषित करती है साथ ही उक्त अवसर पर सभी ग्रामीण जनपद वासियों से अनुरोध करती है कि वे पर्यावरण एवं स्वच्छता को क्षति पहुंचाने वाले सिगल यूज प्लास्टिकों का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित करने एवं अपने आस-पास स्वच्छता बनाये रखने हेतु दृढ संकल्पित होकर / प्रदेश एवं राष्ट्र हित में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
यह जिला पंचायत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत बोर्ड / शासन के निर्देशों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र वासियों की छोटी-छोटी मूलभूत आवश्यकताओं यथा ग्रामीण मार्गों / पुल-पुलियाओं, यात्री प्रतिक्षालयों रेन सैल्टरों, प्राकृतिक जल श्रोतों के सरक्षण, लघु पेयजल योजनाओं के अनुरक्षण, ग्रामीण बाजारों में शौचालयों एव अन्य लघु विकास कार्यों हेतु सदैव प्रयत्नशील एवं तत्पर है।
अतः उक्त अवसर पर जनपद के सभी ग्रामीण व्यवसाइयों से अनुरोध है कि वे विकास कार्यों की और गति प्रदान किये जाने हेतु जिला पंचायत द्वारा आरोपित शुल्कों एवं करों का समय पर भुगतान करते हुये अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
कार्य अधिकारी इशिता सजवाण
अध्यक्ष जिलापंचायत, टिहरी गढ़वाल।


