पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : शनिवार को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने केरल के तिरूवनन्तपुरम से पीएम स्वनिधि योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें देशभर के एक लाख स्ट्रीट वेंडर्स को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरित किया।


इस अवसर पर सभागार से ऋण वितरण समारोह कार्यक्रम में पालिका  अध्यक्ष  मोहन सिंह रावत  ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत टिहरी में लाभान्वित स्ट्रीट वेंडर्स के साथ लाईव प्रसारण देखा l

 अध्यक्ष ने क्रेडिट कार्ड, ऋण वितरण का शुभारंभ किया तथा क्रेडिट कार्ड, ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। 

उन्होंने  कहा कि पालिका का प्रयास हैं कि लाभार्थियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जायें l

सिटी मिशन मैनेजर अरविन्द ने पी०एम०स्वनिधि के लाभार्थियों को पुनर्गठित पी०एम०स्वनिधि योजना और स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल लेन-देन से होने वाले लाभ के बारें में अवगत कराया गया। लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।


इस दौरान अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल एवं सिटी मैनेजर अरविन्द जोशी, बैंक ऑफ इण्डिया तथा इण्डियन बैंक के शाखा प्रबन्धक, सामुदायिक संगठनकर्ता अनीता नेगी एवं नीलम उनियाल तक्षा पालिका के अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top