ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी/ देहरादून : उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा सार्वजनिक मंच से बिहार की बेटियों को 20–25 हजार रुपये में लाए जाने जैसा शर्मनाक, अमानवीय और निंदनीय बयान दिया गया।
इस घृणित बयान के खिलाफ महिला कांग्रेस ने 2 जनवरी को कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक FIR दर्ज नहीं की गई।
न्याय की मांग को लेकर आज महिला कांग्रेस ने शांतिपूर्ण ढंग से कोतवाली डालनवाला का घेराव किया, लेकिन पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ जोर-जबरदस्ती, अभद्रता और अमर्यादित व्यवहार किया गया l
टिहरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और उनके साथियों को पुलिस द्वारा डिटेन किया हुआ है,जो निंदनीय है महिलाओं के प्रति हम इस कृत्य की कठोर निंदा करते है l


