ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : ऋषभ पैलेश चम्बा टिहरी गढ़वाल में निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान द्वारा रविवार को आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय 'नेत्र जागरूकता प्रशिक्षण' शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जमीनी स्तर पर आंखों की बीमारियों की पहचान करना और लोगों को जागरूक करना है।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को बच्चों में भेंगापन, मोतियाबिंद, और कम उम्र में चश्मा लगने जैसे लक्षणों को पहचानने के तरीके सिखाए। अब ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की आंखों की प्राथमिक जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें बड़े अस्पतालों में रेफर करेंगी। इस मौके पर शशि शेखर सिंह (ऑप्टोमेट्री हेड) ने कहा कि "समय पर पहचान ही आंखों की रोशनी बचा सकती है।"
इस मौके पर अजय शर्मा (जनरल मैंनेजर निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान ), मुकेश ध्यानी, शशि शेखर सिंह, संजय छोकरा, पीताम्बर बगियाल आदि उपस्थित रहे l


