पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



 टिहरी : पूर्व प्रधानमंत्री,  अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जनों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।


 जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था


    जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया और 1952 और 1954 में क्रमशः स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की, और अपने पूरे शैक्षणिक जीवन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में त्रिपदीक्षित स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे सेंट जॉन कॉलेज के सदस्य थे।


महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत और ममता उनियाल ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी का जीवन निर्विवाद रहा है।

उनके कार्यकाल में देश को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना शिक्षा का अधिकार अधिनियम योजना भोजन का अधिकार योजना सूचना अधिकार अधिनियम योजना सहित कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हुए जिसे देश हमेशा याद रखेगा।


उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश राणा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ममता उनियाल गब्बर सिंह रावत ज्ञान सिंह रावत वीरेंद्र दत्त अरविंद कुमार मनीष पंत हार्दिक कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top