ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर एवं लाखो कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत के दम पर बिहार की जनता ने भारतीय जनता पार्टी गठबंधन पर जो अटूट विश्वास व्यक्त किया उसका जीता-जागता उदारहण आज देखने को मिल रहा है भाजपा गठबंधन ने बिहार में एक प्रचंड जीत हासिल कर इतिहास रचा। टिहरी बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कार्यकर्ताओ को मिष्ठान खिलाते हुए कहा कि ये जीत आम कार्यकर्ताओ की जीत है l
इसी खुशी में भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक नई टिहरी में पटाखे फोड़कर तथा मिठाई वितरण कर बिहार जीत का उत्सव मनाया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जिलाउपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, जिला मंत्री सोहन चौहान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तोफिक अहमद, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ सहसंयोजक सुशील बहुगुणा, अतीक अहमद, असगर अली, राकेश चौहान, जोगेन्द्र दास, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद खण्डूरी, रणवीर नौटियाल, थौलधार ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र भंडारी, युवराज शाह, राजेश बैलवाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, आदि कार्यकर्ता ने बिहार जीत पर खुशी व्यक्त की।


