महिला कांग्रेस टिहरी के तत्वावधान में आरंभ हुआ वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का शुभारंभ

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : टिहरी महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा  कि केंद्र की मोदी सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई है,इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार को हम संवैधानिक नहीं कह सकते l 

केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है l

   आशा रावत ने सोमवार को टिहरी  कांग्रेस कार्यालय में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के कार्यक्रम वोट चोर,गद्दी छोड़ कार्यक्रम के लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी । उल्लेखनीय है कि टिहरी में जिलाध्यक्ष महिला  कांग्रेस नेत्री आशा रावत के द्वारा देश भर में कांग्रेस हाई कमान के तत्वाधान में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़,कार्यक्रम की लॉन्चिंग कर रही थी ।

  जिसके अंतर्गत वोट चोर गद्दी छोड़ ,कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान में 500महिलाओं के हस्ताक्षर युक्त फार्म  प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यालय मे जमा किया  जाएगा इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता उनियाल,जिला उपाध्यक्ष,मीना शाह, शगुफ्ता प्रवीन व शहर अध्यक्ष अनिता रावत  ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अलोकतांत्रिक तरीके से वोट चोरी करके केंद्र में सत्ता हासिल की है, देशभर के लोगों ने उनकी असलियत को अब जान लिया है और 2029 में केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का अब जनता ने अपना मन भी बना लिया है, उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चल रहा है,जिसके तहत बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़ रही है ।

 कार्यक्रम की आयोजक और टिहरी महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष  आशा रावत ने कहा कि इस अभियान को घर-घर और हर महिला तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा l

कहा कि  टिहरी में आज कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है 

 कार्यक्रम में आशा रावत जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस टिहरी,ममता उनियाल बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष अनिता रावत , जिला उपाध्यक्ष, मीना शाह , शगुफ्ता प्रवीन, अनिता नेगी ,  प्रकाशी राना महासचिव,सीमा ,मधु महासचिव,रूचि, अनिता शाह सचिव व तनिषा , सलोनी सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top