मुख्यमंत्री धामी ने किया सरस मेले का उद्घाटन,कई योजनाओं का भी किया लोकार्पण व शिलान्यास

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी गढ़वाल ( मुनिकीरेती ) : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को  मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर सरस मेला-2025 के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार भी मौजूद रहे ।

 ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड एवं जिला प्रशासन टिहरी के सहयोग से पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज खेल मैदान, मुनिकीरेती में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा है।


 मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लखपति दीदी मेले का शुभारम्भ किया गया। इसके साथ ही ग्रामोत्थान द्वारा सहायतित एनआरएलएम के 12 आर्थिक गतिविधियों (धनराशि लागत रुपए 120 लाख) का लोकार्पण, 10 सीएलएफ की योजनाओं (धनराशि लागत रुपए 100 लाख) का शिलान्यास तथा जनपद टिहरी की 11वीं, 12वीं  में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को जेईई/नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु भौतिक विज्ञान की ऑनलाइन कोचिंग क्लास राइजिंग टिहरी का लोकार्पण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top